Punjab News: पंजाब के इस जिले में दो राष्ट्रिय लोक अदालतों का आयोजन, इतने केस का हुआ निपटारा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के अबोहर में शनिवार को राष्ट्रिय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन दोनों कोर्ट में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। फाजिल्का की वरिष्ठ सत्र न्यायाधीश जतिंदर कौर के नेतृत्व में करीब 320 मामलों का निपटारा किया गया। इसके साथ ही करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की वसूली भी की गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रिय लोक अदालत का आयोजन न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में सामाजिक संस्था नरसेवा नारायण सेवा के प्रमुख राजू चर्या, अधिवक्ता नवीन वत्स, लिपिक कमल कांत ने किया इस राष्ट्रियलोक अदालत लोक अदालत में 235 में से 205 केस निपटारा किया गया है। इसके साथ ही करीब 2 करोड़ रुपए बरमाद किए गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसी तरह जज अर्जुन सिंह की अदालत में समाजसेवी डॉ. पाल मदान, एडवोकेट मंजीत जसूजा, रीडर सुनील मुंजाल, नवीन धवन की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 300 मामले निस्तारण के लिए प्रस्तुत किए गए। इनमें से 117 मामलों का निपटारा कर दिया गया है। साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली की गई है।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *