UP Nikay Chunav: पहली बार शाहजहांपुर में हुए मतदान में भी भाजपा का बना पहला नागरिक

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 481 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में पूरा यूपी योगीमय हो गया। यूपी के 17 नगर निगम सीटों पर भगवा लहराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सारथी की भूमिका में यूपी की सभी 17 नगर निगम सीटों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

सीएम योगी के कार्यों का परिणाम ही है पिछली बार हारी मेरठ व अलीगढ़ की सीट भी भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई। वहीं पहली बार बने शाहजहांपुर में भी कमल ने कमाल कर दिया। यहां भी पहला नागरिक बनने का गौरव भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा को मिला।

17 में से 17 पर कमल

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से कानपुर, बरेली व मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान महापौर पर ही दांव लगाया था, शेष सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। 17 में से 17 सीटों पर योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर आमजन ने मुहर लगाई और कमल खिलाया।

भाजपा के साथ से प्रमिला, विनोद, हरिकांत व उमेश दोबारा बने महापौर

भारतीय जनता पार्टी और योगी के प्रति आमजन का विश्वास है कि पार्टी के चार प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने, जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

योगी आदित्यनाथ ने की थी 50 रैली

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव में कुल 50 रैलियां कीं। योगी आदित्यनाथ ने यहां सीएम योगी ने 9 मंडल के अंतर्गत आने वाली 10 नगर निगम क्षेत्रों में रैली की। पहले चरण में योगी आदित्यनाथ की कुल 28 रैली हुई। इसमें गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 व वाराणसी में दो स्थानों पर रैली-सम्मेलन में योगी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

पहले चरण के 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ। दूसरे चरण में सीएम योगी ने 22 रैलियां कीं। इसमें 9 मंडल की सात नगर निगमों के लिए वोट पड़े। यहां अयोध्या नगर निगम के लिए सीएम योगी दो बार पहुंचे। यहां संत सम्मेलन में भी सीएम की उपस्थिति जीत के लिए काफी कारगर रही।

सीट विजेता

  • लखनऊ- सुषमा खर्कवाल
  • गोरखपुर- डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव
  • वाराणसी- अशोक तिवारी
  • प्रयागराज- गणेश चंद्र उमेश केसरवानी
  • अयोध्या- गिरीश पति त्रिपाठी
  • कानपुर- प्रमिला पांडेय
  • अलीगढ़- प्रशांत सिंघल
  • मेरठ- हरिकांत अहलूवालिया
  • झांसी- बिहारी लाल आर्य
  • शाहजहांपुर- अर्चना वर्मा
  • सहारनपुर- अजय सिंह
  • मुरादाबाद- विनोद अग्रवाल
  • मथुरा-वृंदावन- विनोद अग्रवाल
  • गाजियाबाद- सुनीता दयाल
  • बरेली- उमेश गौतम
  • फिरोजाबाद- कामिनी राठौर
  • आगरा- हेमलता दिवाकर

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *