UP Nikay Chunav: शहर की जनता को पसंद आयी ट्रिपल इंजन की सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP Nikay Chunav: 24 अप्रैल 2023 को नगरीय निकाय के लिए चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा आयोजित थी। उसमें उन्होंने एक पंचलाइन बोली थी। पंचलाइन यह थी, “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी सब चंगा”।

उनके संबोधन का यह हिस्सा खूब हिट रहा। इसका निहितार्थ वह सुशासन है जिसमें अपने पहले कार्यकाल से ही अपराधियों, माफिया एवं भ्रष्टाचारियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्धता रही। यह प्रतिबद्धता प्रदेश सरकार के ऐक्शन में दिखती भी है।

कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे को जनता का भरपूर समर्थन

नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री जहां भी गये स्थानीयता को जोड़ते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास को ही केंद्र में रखा। मसलन कानपुर में कहा कि पहले यहां कट्टा बनता था, अब डिफेन्स कॉरिडोर में सेना के लिए अत्याधुनिक हथियार बनेंगे। गोरखपुर में माफिया के जमाने की गैंगवार की ओर इशारा किया तो हरदम की तरह आजमगढ़ में बताया।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

किस तरह यहां के दुर्दांत अपराधियों की वजह से यहां के युवाओं के लिए देश में पहचान का संकट खड़ा हो गया। आज नगर निकाय के नतीजों के जरिए शहरी और शहर बनने की ओर अग्रसर करोड़ों लोगों ने इस बात की तस्दीक कर दी कि उनको योगी का सुशासन पसंद है। क्योंकि यह शहर के विकास की बुनियादी शर्तों में से एक है।

एक बार फिर सफल कप्तान साबित हुए योगी

अगर प्रचार के लिहाज से देखा जाय तो यह योगी की सफलतम कप्तान जैसी पारी रही। चुनाव की घोषणा होते ही वह पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतर गये। सरकार के उनके अन्य सहयोगियों एवं संगठन ने भी ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पर हर खेल की तरह जीत-हार का श्रेय कप्तान को ही जाता है।

योगी ने की कुल 50 जनसभाएं

इस लिहाज से देखें तो दो चरणों में संपन्न इस चुनाव में योगी ने कुल 50 जनसभाएं और सम्मेलन किये। वह भी तब जब पिछले चुनाव में 16 नगर निगमों में से 14 पर भाजपा के मेयर जीते थे। बीच में अगर तीन दिन कर्नाटक के चुनाव में व्यस्तता नहीं होती तो इनकी संख्या और अधिक होती।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

विपक्ष शुरू से ही बैकफुट पर

इसकी तुलना विपक्ष से करेंगे तो यही लगेगा कि उसने अपनी हार सुनिश्चित मानकर पहले ही भाजपा को वाकओवर दे दिया था। कांग्रेस तो कर्नाटक के चुनावों में ही व्यस्त रही। उनका कोई बड़ा नेता यहां मैदान में उतरा ही नहीं। बसपा ने उम्मीदवारों से समन्वय की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय समनयकों पर छोड़ दी थी। सपा के मुखिया अखिलेश यादव निकले जरूर पर योगी के मुकाबले यह चुनाव प्रचार कम रस्मअदायगी अधिक थी।

कुल मिलाकर वह प्रचार के बाबत महज 7 नगर निगमों गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर अलीगढ़ एवं मेरठ में गये। शहरी निकायों में उनका दौरा कन्नौज और औरैया तक ही सीमित रहा। नतीजन भाजपा ने नगर निगमों के प्रतिष्ठा परक चुनावों में क्लीन स्विप किया। सब (17) पर भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवारों की जीत हुई।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *