डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार लीड पर है। आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 51 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 51000 वोटों से आगे हो चुके हैं। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर AAP शुरू से ही आगे चल रही है। आप उम्मीदवार रिंकू के घर पर भी वर्करों का जमावड़ा शुरू हो गया है। रिंकू के घर के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
जालंधर में AAP के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे।
इसी बीच पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां वह थोड़ी देर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को वह पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।
अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…
पार्टी | कैंडिडेट | वोट |
आम आदमी पार्टी | सुशील रिंकू | 267790 |
कांग्रेस | कर्मजीत कौर चौधरी | 216547 |
भाजपा | इंदर इकबाल अटवाल | 128150 |
अकाली दल-बसपा | डॉ. सुखविंदर सुक्खी | 132356 |
इनके अलावा शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 16092, NOTA को 5625 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 3739 वोटें मिल चुकी हैं। अभी तक 735955 वोटों की गिनती हो चुकी है।