डेली संवाद, यूपी। UP Nikay Chunav 2023 Results: यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के लिए हुए मतदान की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ सपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों की भी साख दांव पर लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में मेयर की 17 सीटें, नगर पालिका अध्यक्ष की 544 सीट जबिक नगर पंचायत की 199 सीटों पर नतीजे आने हैं।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
वहीं नगर निगम का पहला नतीजा सामने आया है। जिसमे झांसी की मेयर सटी से बीजेपी ने जीत की दर्ज की है मिली जानकारी मुताबिक बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से अधिक वोट से हरा दिया है। बचे हुए 16 नगर निगमों के मेयर चुनाव में बीजेपी 15 सीट पर आगे है। बीजेपी 17 में एक नगर निगम झांसी में जीत चुकी है और अब 15 नगर निगम में आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
आगरा में बसपा आगे चल रही है और उसकी लीड बढ़ती जा रही है। कानपुर नगर निगम में बीजेपी की प्रमिला पांडेय कांग्रेस की आशनी अवस्थी से पिछड़ने के बाद अब आगे चल रही हैं। सपा की वंदन बाजपेई दूसरे नंबर पर चल रही हैं। आगरा नगर निगम में बसपा की लता वाल्मीकि ने बीजेपी की हेमलता दिवाकर कुशवाह को 20 हजार से अधिक वोट से पीछे छोड़ दिया है। मेरठ में सपा को शुरुआती बढ़त मिली थी लेकिन बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया ने एसपी की सीमा प्रधान को पछाड़ दिया है।