Jalandhar By Poll: कांग्रेस के राजा वडिंग ने ली हार की जिम्मेदारी, AAP पर कसा तंज, बोले- हवा में न उड़ें केजरीवाल और मान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 14 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उप चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आखिरकार दूसरे दिन हार की जिम्मेदारी ले ली है। वड़िंग ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि एक उप चुनाव जीत कर हवा में न उड़े। चुनाव में सरकार ने पूरे सरकारी तंत्र को झोंक दिया इसके बावजूद 2022 के विधानसभा के मुकाबले 15 हजार वोट कम प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया ‘कांग्रेस’ का किला, कही बड़ी बात

राजा वड़िंग ने कहा, कांग्रेस भले ही चुनाव हारी हैं लेकिन नैतिक रूप से आप की हार हुई हैं। क्योंकि सरकार ने वोटरों को डराने और वोट नहीं देने के लिए हर एक हथकंडे अपनाए। वड़िंग ने कहा कि केजरीवाल उप चुनाव जीत कर खुद को कांग्रेस के बराबर होने का दावा कर रहे हैं। तो फिर केजरीवाल बताए कि कर्नाटक में उन्हें क्या मिला। कर्नाटक में जिस सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया था वहां पर उनके पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 384 वोट पड़ी। राष्ट्रीय पार्टी आप को कर्नाटक में मात्र 0.58 फीसदी वोट मिली।

वड़िंग ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी आप का तो लोक सभा में खाता मात्र खुला हैं, जबकि कांग्रेस के 50 सदस्य लोक सभा में और 31 राज्यसभा में हैं। केजरीवाल को हिमाचल नहीं भूलना चाहिए। जहां पर उनके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। शिमला नगर निगम के चुनाव में जहां कांग्रेस ने 24 सीटें जीती वहीं आप को मात्र 350 वोट ही मिले।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने सवाल किया कि केजरीवाल और भगवंत मान दावा कर रहे हैं कि जनता ने उनके द्वारा किए गए कामों पर मोहर लगाई हैं तो संगरूर उप चुनाव में जनता ने किसके कामों पर मोहर लगाई थी। उस सीट से तो भगवंत मान लोक सभा सदस्य थे। संगरूर उप चुनाव में हार की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने कहा कि मैं जालंधर में हार की जिम्मेदारी लेता हूं, केजरीवाल बताएं कि संगरूर में हुई हार के लिए कौन जिम्मेदार था।

वड़िंग ने कहा कि जालंधर की 9 विधानसभा सीटों पर आप को 2022 में 3.17 लाख वोट मिले थे। उप चुनाव में 3.2 लाख वोट मिले हैं। विधानसभा के मुकाबले तो वोट कम ही पड़े। इसलिए केजरीवाल और भगवंत मान को बड़ी-बड़ी डींगे मारने की बजाए हकीकत को देखना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि कर्नाटक में मिली जीत और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार से पूरे देश में कांग्रेस की वापसी की राह बनेगी। वहीं, कर्नाटक में मिली जीत के बाद कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में न सिर्फ ढोल बजे बल्कि लड्डू भी बांटे गए।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *