Sushil Rinku: सांसद चुने गए सुशील रिंकू पहुंचे दिल्ली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Sushil Rinku: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत से दिल्ली से लेकर पंजाब में जश्न है। उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सुशील रिंकू आज दिल्ली पहुंच गए। सुशील रिंकू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उनके साथ थे। फूल देकर सीएम मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुशील कुमार रिंकू को जीत की बधाई दी।

ये भी पढ़ें: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया ‘कांग्रेस’ का किला, कही बड़ी बात

शनिवार को चुनावी नतीजा घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली में ही अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंचे थे। अब रविवार को सुशील कुमार रिंकू ने भी उनसे मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान आप के सांसद राज्यसभा संजय सिंह उनके साथ थे।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *