Crime News: पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद पटियाला। Crime News: पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटियाला के गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक एक महिला नशे की हालत में सरोवर के पास बैठी शराब पी रही थी। उसे वहां पर संगतों की ओर से पकड़कर मैनेजर के ऑफिस में लेकर जाया गया, लेकिन वहीं पर एक शख्स निर्मलजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ इस महिला को गोलियां मार दी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम परमिंदर कौर बताया जा रहा है और वह पटियाला से ही संबंधित है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना दौरान एक सेवादार गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया है। जख्मी की पहचान सेवादार सागर मल्होत्रा के रूप में हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ो: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

जानकारी के अनुसार देर शाम गुरुद्वारा साहिब में एक महिला शराब पी रही थी, जिसे सेवादारों द्वारा रोका गया तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया गया। इस दौरान पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल निकाली और महिला पर फायरिंग कर दी गई जिससे कि महिला की मौत हो गई। जिसके बाद महिला व घायल सेवादार को सरकारी राजिन्दरा अस्पताल लाया गया, जहां महिला को मृत करार दे दिया गया।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

Jalandhar By Poll | Sushil Rinku ने तोडी Congress की 25 साल पुरानी बादशाहत | Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *