Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की रिश्वत लेता सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 15 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान आज जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, एस.ए.एस. गुप्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लखपत राय निवासी श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की रिश्वत लेता सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया है कि वह एक सरकारी ठेकेदार के यहां काम करता है, जिसे श्री मुक्तसर साहिब जिले के ब्लॉक कोटभाई के गांव खुन्नन में पेयजल आपूर्ति योजना से संबंधित टेंडर आवंटित किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने बकाया बिलों को निपटाने और उक्त परियोजना की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले में 2,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी लेकिन सौदा 1 लाख रुपये पर तय हुआ था।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस यूनिट ने जाल बिछाया और आरोपी सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को दो सरकारी अधिकारियों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने मौके से उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है ।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *