RBI Recruitment 2023: RBI में बंपर पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 15 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। RBI Recruitment 2023: यदि आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी करना चाहते हैं तो यह अवसर आपको रोजगार प्रदान कर सकता है। कुछ दिनों पहले आरबीआई ने बंपर पदों के लिए भर्तियां जारी की थीं और अब इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

तो अगर आप भी बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो इन भर्तियों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन लिंक सक्रिय है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून 2023 है। जानिए इन भर्तियों से जुड़ी अहम जानकारियां।

  • आरबीआई की इन रिक्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। तो उम्मीदवार इस वेबसाइट – rbi.org.in से फॉर्म भर सकते हैं।
  • इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रेड बी अधिकारी के कुल 291 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
  • विवरण जानने के लिए आप Chance.rbi.org.in पर भी जा सकते हैं।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • DEPR और DSIM पदों के लिए केवल परास्नातक उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये फीस देनी होगी।
  • SC, ST और PWD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये है।
  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के विभिन्न चरणों को पास करने के बाद किया जाएगा।
  • किसी अन्य विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं। यहां से आपको सारी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *