डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले सामने आते ही रहते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। यहां ठग एजेंटो द्वारा भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के रूबल और महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी क़ि 202 बी ब्लॉक हेमिल्टन टॉवर निवासी महिला और रूबल कुमार पुत्र सतपाल निवासी 109 गीता कॉलोनी काला संघिया रोड़ के दोनों भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है और उसके बाद उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर आरोपी रूबल को गाड़ी सहित मौके पर काबू कर लिया। तालाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 118 पासपोर्ट थे। पुलिस ने जब रूबल से इन पासपोर्ट की जानकारी मांगी तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस ने रूबल के ऊपर आईपीसी की धारा लगा कर पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं रूबल ने पुलिस को सूचना दी है कि वह ट्रेवल एंजेट का काम कर रही महिला के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने इस मामले में महिला को भी नामजद कर लिया है।
उधर महिला एजेंट ने डेली संवाद को फोन कर के अपना पक्ष रखा। उसने कहा कि उनके पास सारे सबूत हैं। उन्हें अंतरिम जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं।