Punjab News: कोर्ट के आदेश पर पंजाब का यह होटल सील, देह व्यापार का होता था धंधा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: कोर्ट ने मोगा के एक होटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मोगा शहर में कोटकपूरा बाईपास रोड पर बने होटल रॉक स्टार को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मोगा पुलिस ने होटल में रेड करके छह जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।

पुलिस ने 6 लड़कियों, 6 लड़कों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। होटल के कमरों में मिले 6 ग्राहकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। होटल में खड़ी 2 बाइक भी जब्त की गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां अलग अलग शहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

पुलिस ने लड़कियों को उसी दिन रात को मोगा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर घर भेज दिया था। वहीं होटल से हिरासत में लिए छह युवकों और होटल मैनेजर समेत होटल के तीन मालिकों पर इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। सभी को अदालत ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

वहीं दूसरे मैनेजर समेत 3 मालिक फरार बताए जा रहे हैं। सोमवार को ऑर्डर पुलिस तक पहुंचाने के बाद शाम को होटल सील करने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा होटल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर होटल के दोनों गेटों पर सरकारी सील के अलावा कोर्ट का नोटिस भी चिपकाया गया है। कोर्ट का कहना है कि जब तक केस चलेगा और फैसला नहीं होता, तब तक होटल सील रहेगा।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *