Punjab News: बढ़ी बिजली दरों का खर्चा उठाऐगी राज्य सरकार- हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 16 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज भरोसा दिया है कि बिजली की नयी दरों का राज्य के आम लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि बढ़ी बिजली दरों का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में बिजली की दरें बहुत ज़्यादा हैं, जबकि पंजाब में बिजली दरें बाकी राज्यों की अपेक्षा कम हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कोयले का आयात करना पड़ता है। इसी तरह नए ट्रांसफार्मर लगाने के खर्चे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि किसानों को मुफ़्त बिजली, उद्योग के लिए सब्सिडी वाली बिजली और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 600 यूनिट मुफ़्त बिजली पहले की तरह ही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली सब्सिडी जारी रहेगी और कोई स्कीम बंद नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

विरोधी पार्टियों पर बरसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें साल में कई बार बिजली दरों में बढ़ोतरी करती थी, जबकि हमारी सरकार ने एक साल बाद बिजली दरों में मामूली विस्तार किया है, जिससे मुफ़्त बिजली योजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बल्कि हमारी सरकार लगातार मुलाजिमों की भर्ती करके और नए मुलाजिमों को वेतन स्केल देकर बिजली विभाग को मज़बूत करने का काम कर रही है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *