Vodafone: वोडाफोन में छंटनी, 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की योजना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 16 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vodafone: वोडाफोन (Vodafone) के मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि आने वाले तीन सालों में कंपनी 11000 कर्मचारियों के रोल को खत्म करेगी। इसका मतलब साफ है कि आने वाले 3 सालों में कंपनी कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना पर काम करेगी। कंपनी के बॉस मार्गेरिटा डेल्ला वॉले ने कहा है कि कंपनी को सिंप्लीफाई यानी आसान बनाने के लिए 11000 लोगों को हटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

उनका यह भी कहना है कि आगामी वित्तीय वर्ष में कंपनी को मुनाफा या तो नहीं होगा या फिर कम होगा। कंपनी का कहना है कि जर्मनी जहां कि कंपनी का सबसे ज्यादा बाजार है, वहां पर कंपनी कम परफॉर्म कर रही है। यहां पर कंपनी 1.3 प्रतिशत के घाटे में जाते हुए दिखाई दे रही है। कंपनी का कहना है कि इसका कारण भी बढ़ा हुआ एनर्जी कॉस्ट है। मार्च में खत्म होने वाले साल में कंपनी की कुल आय 14.7 बिलियन यूरो होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

वहीं, कंपनी को अफ्रीका में हैंडसेट की बढ़ी हुई बिक्री का लाभ मिलता दिख रहा है जहां पर रेवेन्यूज में 0.3 प्रतिशत का वृद्धि दिख रही है। यह करीब 45.7 बिलियन यूरो होती दिख रही है। पिछले ही महीने कंपनी की बागडोर संभालने वाली मार्गेरिटा का कहना है कि हमारी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं रही है। मार्गेरिटा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में ग्राहक, ग्रोथ और सिंप्लीसिटी है। हम संस्थान को सिप्लीफाई करेंगे।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

https://youtu.be/cN7WbvJ7ltU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *