डेली संवाद, हरियाणा। IAS Arrested: हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त रहे आईएएस (IAS) अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को एसआईटी ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। उनका नाम निगम में 1.11 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में आया था।
वर्तमान में आईएएस धर्मिंदर सिंह सोनीपत के नगर आयुक्त के साथ हरियाणा भवन के अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर का प्रभार भी संभाल रहे हैं। IAS धर्मेंद्र सिंह पर 2022 में सोनीपत में म्यूनिसिपल कमिश्नर रहने के दौरान रिश्वत लेने का आरोप है। आईएएस धर्मेंद्र सिंह एचसीएस से आईएएस बना था और अभी फिलहाल हरियाणा भवन दिल्ली में कार्यरत्त था।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र सिंह को एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। नई दिल्ली के रणजीत नगर निवासी ललित मित्तल ने साल 2022 में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
ललित मित्तल ने अपनी शिकायत में बताया था कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा और जेके भाटिया नाम के लोगों ने उन्हें नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत भी ली गई थी। इन लोगों के द्वारा ललित मित्तल को बताया गया था कि रिश्वत की रकम उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई है। इसके बाद कोई सरकारी टेंडर उसे नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज करवाई।