डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Shri Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नए नियमों के मुताबिक 13 साल से कम या 75 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी शख्स को अमरनाथ यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं होगी। अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
बड़ी संख्या में लोग परमिट लेने के लिए देश भर में नामित बैंक शाखाओं में पहुंचने लगे हैं। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिन लंबी तीर्थ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। नए नियमों के मुताबिक, छह हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती किसी भी महिला को यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
बाबा अमरनाथ की तीर्थयात्रा दो मार्गों से की जा सकती है। पहला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के माध्यम से 48 किमी का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किमी छोटा लेकिन खड़ी बालटाल मार्ग है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों रूटों से एक साथ यात्रा शुरू होगी। पिछले साल की मैन्युअल प्रक्रिया के बजाय इस बार यात्रियों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन आधारित फॉर्म जेनरेशन सिस्टम बनाया गया है।