डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Flight: एयर इंडिया की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक तेज झटके लगने लगे। इसके चलते 7 यात्रियों को चोटें आई। इसके बाद क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की मदद से फर्स्ट एड उपलब्ध कराया।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट B787-800 ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में अचानक तेज झटके लगने लगे। ये झटके इतनी तेज थे कि इस दौरान 7 यात्रियों को चोटें आईं इसके बाद उन्हें फ्लाइट में ही क्रू द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
एयर इंडिया द्वारा सिडनी में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई हालांकि, सिर्फ तीन यात्रियों को इसकी जरूरत पड़ी। लेकिन गनीमत रही की किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाना पड़ा।