CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के करीबी के घर सीबीआई का छापा, जाने क्या है वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। CBI Raid: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राजयपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सत्यपाल मलिक के एक सहयोगी के घर सीबीआई (CBI) ने छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी पीएस रहे कंवर राणा के दिल्ली के नांगलोई स्थित घर में छापेमारी कर रही है।

Satya Pal Malik File Photo
Satya Pal Malik File Photo
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सीबीआई सत्यपाल मलिक के पूर्व प्रेस एडवाइजर सुनल बाली के डिफेंस कॉलोनी के घर में भी छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने यह छापेमारी बीमा घोटाले मामले में की जा रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

यहां हम आपको बता दे कि बीमा घोटाले मामले को लेकर जांच एजेंसी ने 28 अप्रैल को सत्यपाल मलिक से पूछताछ भी की थी। यह पूछताछ उन आवास पर ही की गई थी। गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सामूहिक चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने और जम्मू-कश्मीर में पनबिजली परियोजना के लिए उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। मलिक के आरोपों के बाद सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की हैं।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *