Chinese Fishing Boat Sunk: हिंद महासागर में डूबी चीन की फिशिंग बोट, 39 लोग लापता

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चीन। Chinese Fishing Boat Sunk: हिन्द महासागर में चीन की दखल दिन व दिन बढ़ती जा रही है। अब जानकरी मिली है कि मछुआरों की एक नाव मंगलवार को समुद्र में डूब गई। नाव पर चालक दल समेत कुल 39 लोग सवार थे और सभी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इस नाव में 39 सवार लोगों में से चीन के आलावा और देशों के नागरिक भी थे। मीडिया सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह घटना सुबह के 3 बजे के करीब जब और इस नाव में कम से कम 39 लोग सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के 5 लोग सवार थे। घटना के बाद शी जिनपिंग सरकार ने घटना में बचे लोगों की तलाश के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

नाव के डूबने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विदेशों में अपने राजनयिकों के साथ कृषि और परिवहन मंत्रालयों को नाव पर सवार लोगों की तलाश करने का निर्देश दिया है। हिंद महासागर में डूबी चीनी मछुआरों से भरी नौका के सही स्थान का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलीपीन कोर्ट गार्ड कमांड सेंटर भी इस घटना की निगरानी कर रहा है और नाव के अंतिम ज्ञात स्थान के आसपास के क्षेत्र की खोज कर रहा है।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

https://youtu.be/f8k5f0uI8W8



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *