Jalandhar News: मुख्यमंत्री ने जालंधर निवासियों के साथ किया वायदा निभाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, आदमपुर। Jalandhar News: लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबे समय से लटक रहा जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया और इस प्रोजैक्ट पर 13.74 करोड़ की लागत आयेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों के लिए आज का दिन ‘ऐतिहासिक दिन’ है क्योंकि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इस प्रोजैक्ट को पूरा करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है क्योंकि इससे जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपुरनी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने से इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी उपयुक्त बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस सड़क का काम शुरू होना राज्य सरकार की लोगों के साथ किये वादे को पूरा करने के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने चाहे जालंधर से नये सांसद सुशील कुमार रिंकू का शपथ उठाना अभी बाकी है परन्तु सड़क का काम शुरू भी हो चुका है। भगवंत मान ने कहा कि सड़क का निर्माण सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अपना वायदा पूरा किया है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक की पालना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं भी इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे काम को समय पर पूरा किया जा सके।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *