NIA Raid: गैंगस्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईः पंजाब पुलिस, एन. आई. ए. द्वारा गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के ठिकानों पर छापेमारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 522 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। NIA Raid: मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वप्न अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित और ख़ुशहाल राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन. आई. ए.) के साथ सांझे ऑपरेशन के अंतर्गत राज्य भर में एक ही समय पर गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के ठिकानों पर घेराबन्दी और तलाशी ऑपरेशन (सीएएसओ) चलाया गया।

यह जानकारी देते हुये पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि इस (सी. ए. एस. ओ.) ऑपरेशन को सभी 28 पुलिस जिलों में अंजाम दिया गया था, जिसमें, एन. आई. ए. ने पंजाब पुलिस के सहयोग से गैंगस्टरों के 58 ठिकानों पर छापेमारी की। जबकि, पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के 143 ठिकानों पर तलाशी और जाँच आपरेशन (सी. ए. एस. ओ.) चलाया। इस दौरान पंजाब पुलिस की कम से कम 125 पार्टियाँ, जिनमें 1200 से अधिक पुलिस मुलाज़ीम शामिल थे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को निर्देश दिए गए थे कि वे निजी तौर पर इन छापेमारियों की निगरानी करें और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमों की संख्या तैयार की जाये जिससे एक ही समय अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किये गए गैंगस्टरों और अपराधियों की पूछताछ के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी।

अन्य विवरणों का खुलासा करते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों से तरफ से घरों और अन्य परिसरों की गहराई से तलाशी के लिए गई है और मोबाइल फोनों और ओर इलेक्ट्रानिक उपकरणों से डाटा भी एकत्रित किया गया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को अपराधियों/गैंगस्टरों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि और जांच के लिए कई और व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्ज़े में से आपराधिक सामग्री ज़ब्त की गई है। इस सम्बन्ध में से आगे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों से तरफ से हथियार लायसैंसों की भी जांच की गई और अस्ले की सोर्सिंग के बारे भी लोगों से पूछताछ की गई। इसके इलावा, आगे जांच के लिए विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों की यात्रा के विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और जायदाद सम्बन्धी विवरण इकठ्ठा किये गए। पुलिस टीमों ने ठिकानों पर तैनात वाहनों की भी जांच की और ‘वाहन’ मोबाइल एप के द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन नंबरों की पुष्टि की।

ज़िक्रयोग्य है कि ऑपरेशन का उद्देश्य समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना था, जोकि राज्य की सख़्त मेहनत से प्राप्त की शान्ति को भंग करने की भद्दी कोशिशें करते रहते हैं। ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करने में भी मदद करते हैं।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *