NIA Raid: पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी, रामामंडी से दो गिरफ्तार, आतंकियों और गैंगस्टरों से लिंक आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, बठिंडा। NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के कई शहरों में एकसाथ छापेमारी की है। बठिंडा की चंदसर बस्ती और रामा मंडी में एनआईए की टीम ने रेड की है। पंजाब पुलिस को साथ लेकर चंदसर बस्ती में जेम्स खोखर नाम के व्यक्ति को राउंड अप किया गया है। जिसके बाद पूछताछ के लिए उसे सिविल लाइन पुलिस थाने ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उधर, रामा मंडी में गांव बंगी निहाल सिंह वाला में 2 जगह रेड की गई है। यहां से NIA और पंजाब पुलिस की टीम 2 लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। उन्हें हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के गैंगस्टर्स और खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने के सुराग मिले हैं। खासकर इन लोगों के टेरर फंडिंग से लिंक खंगाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के साथ इनके लिंक रहे हैं।

VIDEO- ‘द केरला स्टोरी’ देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar