डेली संवाद, चंडीगढ़। Sweating Remedies: गर्मियों के समय में पसीना (Sweating) आना एक नॉर्मल बात है लेकिन इससे काफी परेशानियों का भी सामने करना पड़ता है। नहाने के बाद भी जब पसीना आता है तो वह नहाएं हुए शरीर को फिर से दुर्गंद से भर देता है। बहुत लोग है जो इससे छुटकारा पाना चाहते है लेकिन वह चाह कर भी इससे नहीं पा रहे है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
पसीने से आने वाली दुर्गंद लोगों की शर्मिंदगी का कारण बनती है लोग इससे निजात पानी की कोशिश तो करते है लेकिन वह नहीं कर पाते है। बहुत से लोगों को इस परेशानी के कारण शर्म भी आती है। इसलिए अपने पर परफ्यूम और डियो की बोतलें उडेलते रहते हैं लेकिन ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करना भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं है।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
इसलिए हम आपको बता दे कि इससे निजात पाने के तरीके जिसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। वह सारी चीजें आपको घर पर ही मिल जाएगी। जिसके कारण आपको घर से बाहर जाने की भी जरुरत नहीं होगी और आपको पसीने से भी निजात मिल जाएगी।
आलू
आलू पसीने की दुर्गंद को खत्म करने के लिए बहुत लाभकारी है। जहां भी आपको सबसे ज्यादा पसीना आता है वहां आप आलू की स्लाइस रगड़ें। ऐसे करने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है।
फिटकरी
आप नहाने के पानी में फिटकरी और पुदीने के पत्ते भी डाल सकते है। इससे ताजगी और ठंडक का एहसास होगा और पसीने से भी छुटकारा मिलेगा।
गुलाब जल
दो बूंद टीट्री ऑयल और दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं। अब इस मिश्रण को रूई की मदद से अंडरआर्म्स में लगा लें। ऐसा करने से पसीने की समस्या से निजात मिलती है।
पान के पत्त्ते
पान के पत्तों का पेस्ट भी पसीने से छुटकारा पाने के लिए काफी लाभकारी है। आप पान के पत्ते को आंवला के साथ पीसकर एक पेस्ट बना ले और अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म पर लगा के रख दे। इसके बाद ताजे पानी से नहा लें। इससे पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।
रोजाना नहाएं
रोजाना नहाने से भी पसीने से काफी हद तक छुटकारा मिलता और ताजगी महसूस होती है। गर्मियों में आप सुबह और शाम दोनों समय नहाना चाहिए। नहाते समय हमेशा साबुन का इस्तेमाल करें।
कपड़ों का चयन हो सही
आप अपने काम के हिसाब से कपड़े पहनें। रोजमर्रा में पहनने के लिए कपास और रेशम जैसे प्राकृतिक कपड़े चुनें। अगर आप जिम जा रहे हैं या योग कर रहे हैं तो सिंथेटिक कपड़े पहन सकते हैं।