डेली संवाद, चंडीगढ़। The Kerala Story: द केरला स्टोरी (The Kerala Story) ने रिलीज के बारहवें दिन यानी मंगलवार को 9.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 156.69 करोड़ रुपए हो गई है। द केरला स्टोरी, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के कलेक्शन को मात दे दी है। खास बात ये है कि द केरला स्टोरी दो हफ्ते के भीतर ही साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। करीब 30 से 35 करोड़ में बनी इस फिल्म के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट की फिल्मों को इतनी आसानी से पछाड़ देना द केरला स्टोरी की उपलब्धि को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
तू झूठी मैं मक्कार ने 147.28 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। अब तक ये फिल्म पठान के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी ग्रोसर थी। तीसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थी।