डेली संवाद, चंडीगढ़। Google Search: अगर आप गूगल (Google) पर अपने हर सवाल का जवाब ढूंढते हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। Google का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से आपको किसी भी सवाल का जवाब मिल सकता है। लेकिन कई बार यूजर्स इस पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
हालांकि, गूगल सिक्योरिटी को लेकर बेहद ही सतर्क रहता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता हैआज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप गूगल में सर्च करेंगे तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सिर्फ यही नहीं, आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी
चाइल्ड पोर्नोग्राफी काफी संवेदनशील टॉपिक है, इसे आपको गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। क्योंकि गूगल इन शब्दों को अपनी रिकॉर्ड हिस्ट्री में शामिल करता है। ऐसे में अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कुछ भी सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
फिल्म पाइरेसी
दरअसल फिल्म पाइरेसी के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी है। इसे भारत में बैन किया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग इसके बारे में सर्च करते हैं या फिर ये काम करते हैं। अगर आप गूगल पर फिल्म पाइरेट करते हुए पकड़े जाते हैं या फिर इससे संबंधित कुछ भी सर्च करते हैं, तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। साथ ही आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
बॉम्ब बनाने का प्रोसेस
ये भूल बिल्कुल न करें, क्योंकि गूगल बॉम्ब सर्च पर कैड़ी नजर रखता है। अगर आप गूगल पर गलती से भी या मजाक में बॉम्ब बनाने का प्रोसेस सर्च करते हैं तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसा करने पर आपको जेल भी भेजा जा सकता है।
साथ ही आप पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि जैसे ही आप गूगल पर इस तरह की कोई चीज सर्च करेंगे तो आपका आईपी एड्रेस सीधे सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।
किसी पीड़िता की जानकारी को साझा करना
यौन उत्पीड़न या अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के शिकार व्यक्ति की पहचान या अपराध के बारे में कोई भी जानकारी गोपनीय रखी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसी महिला के किसी भी फोटो को ट्रेडिशनल या ऑनलाइन मीडिया में पब्लिश नहीं किया जा सकता है। अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।
गर्भपात के तरीके
ध्यान रहे कि आप कभी भी गूगल पर गर्भपात करने के तरीकों के बारे में सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है।