⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 154 शब्द|📅 18 May 2023
डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: आज वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) से मिलने उसके माता-पिता असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे हैं। इससे कुछ दिन पहले अमृतपाल से उसकी पत्नी समेत करीब 10 लोग मिलने गए थे, लेकिन इस बार डिब्रूगढ़ जेल में सिर्फ उसकी मां बलविंदर कौर और पिता तरसेम सिंह ही अमृतपाल से मिलने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
अमृतपाल के माता-पिता बरनाला से पूर्व सांसद व अधिवक्ता राजदेव सिंह खालसा व एक अन्य वकील बृज शर्मा के साथ पहुंचे हैं। अधिवक्ता बृज शर्मा ने कहा कि वह अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह से मिलेंगे। वे पंजाब के उन सभी लोगों को जमानत दे रहे हैं, जिन पर एनएसए नहीं लगाया गया है। अमृतपाल सिंह के माता-पिता की आज जेल में पहली मुलाकात है।
VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…








