Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 18 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Google Search: अगर आप गूगल (Google) पर अपने हर सवाल का जवाब ढूंढते हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। Google का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से आपको किसी भी सवाल का जवाब मिल सकता है। लेकिन कई बार यूजर्स इस पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

हालांकि, गूगल सिक्योरिटी को लेकर बेहद ही सतर्क रहता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता हैआज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप गूगल में सर्च करेंगे तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सिर्फ यही नहीं, आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी

Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी काफी संवेदनशील टॉपिक है, इसे आपको गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। क्योंकि गूगल इन शब्दों को अपनी रिकॉर्ड हिस्ट्री में शामिल करता है। ऐसे में अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कुछ भी सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

फिल्म पाइरेसी

Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवादरअसल फिल्म पाइरेसी के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी है। इसे भारत में बैन किया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग इसके बारे में सर्च करते हैं या फिर ये काम करते हैं। अगर आप गूगल पर फिल्म पाइरेट करते हुए पकड़े जाते हैं या फिर इससे संबंधित कुछ भी सर्च करते हैं, तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। साथ ही आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।

बॉम्ब बनाने का प्रोसेस

Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवाये भूल बिल्कुल न करें, क्योंकि गूगल बॉम्ब सर्च पर कैड़ी नजर रखता है। अगर आप गूगल पर गलती से भी या मजाक में बॉम्ब बनाने का प्रोसेस सर्च करते हैं तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसा करने पर आपको जेल भी भेजा जा सकता है।

साथ ही आप पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि जैसे ही आप गूगल पर इस तरह की कोई चीज सर्च करेंगे तो आपका आईपी एड्रेस सीधे सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।

किसी पीड़िता की जानकारी को साझा करना

Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

यौन उत्पीड़न या अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के शिकार व्यक्ति की पहचान या अपराध के बारे में कोई भी जानकारी गोपनीय रखी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसी महिला के किसी भी फोटो को ट्रेडिशनल या ऑनलाइन मीडिया में पब्लिश नहीं किया जा सकता है। अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।

गर्भपात के तरीके

Google Search: गूगल पर भूलकर भी न सर्च करें यह चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

ध्यान रहे कि आप कभी भी गूगल पर गर्भपात करने के तरीकों के बारे में सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *