Jalandhar News: नगर निगम जालंधर पर अवैध कालोनाइजरों और बिल्डरों की ‘हुकूमत’, कार्रवाई करने वाले ATP का करवा दिया तबादला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 18 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में अवैध निर्माण करने वाले माफिया अधिकारियों पर भारी पड़े हैं। कई जगहों पर बगैर नक्शे और सीएलयू के कामर्शियल निर्माण करवाने वाले माफिया के आगे निगम के उच्च अधिकारियों ने घुटने टेक दिए हैं। जिससे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से चार्ज छीन लिया गया।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

शहर में अवैध निर्माण करवाने वाले बिल़्डरों के दबाव में आकर उच्च अधिकारियों ने न केवल सुखदेव वशिष्ठ से एटीपी का चार्ज छिनवाया, बल्कि उन्हें बिल्डिंग ब्रांच से ही ट्रांसफर करवा दिया। सुखदेव वशिष्ठ को बिल्डिंग ब्रांच से ओएंडएम शाखा में भेज दिया गया है। जबकि बिल्डिंग ब्रांच में टैक्निकल अफसरों की पहले से कमी है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आपको बता दें कि सुखदेव वशिष्ठ बिल्डिंग ब्रांच के हेड ड्राफ्टसमैन है। उन्हें साथ में एटीपी का चार्ज भी दिया गया। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के करीबी रहे काला बत्रा के अवैध कामर्शियल निर्माण पर डिच चलवाई थी, जिससे उन्हें बत्रा ने जान से मरवाने की भी धमकी दे डाली थी।

पढ़ें ट्रांसफर लेटर

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर पर अवैध कालोनाइजरों और बिल्डरों की 'हुकूमत', कार्रवाई करने वाले ATP का करवा दिया तबादला

सुखदेव वशिष्ठ ने भाजपा के एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार भोला खन्ना की अवैध कामर्शियल निर्माण पर दो बार डिल चलाई। पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी के समर्थकों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को कई बार सील किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता मनु वडिंग की अवैध कालोनियों को ढहा दिया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अवैध निर्माण पर एक्शन लेने वाले एटीपी को क्यों हटाया गया। सूत्र बता रहे हैं कि अवैध कालोनी काटने वाले और अवैध कामर्शियल बिल्डिंग बनाने वाले के लिए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ खतरा बन गए थे। वहीं, सुखदेव के कारण बिल्डिंग ब्रांच के उच्च अधिकारियों की ऊपरी कमाई भी बंद हो गई थी। जिससे उच्च अधिकारियों ने यह कदम उठाया।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *