डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब पुलिस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PPBI) के नवनियुक्त सिविल सपोर्ट स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ स्थित नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य मौजूद हैं। पंजाब की माननीय आप सरकार ने अब तक राज्य के 29,237 युवाओं को नौकरी दी है।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
मुख्यमंत्री मान ने नवनियुक्त 144 जवानों को योग्यता के आधार पर पंजाब पुलिस में शामिल होने पर बधाई दी। वह सिविल से पहली बार पंजाब पुलिस में शामिल हुई हैं। मान ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से अपडेट रहकर ही मुकाबला किया जा सकता है। पंजाब पुलिस देश में पहले नंबर पर है। यह तभी संभव है जब पुलिस के साथ सही सूचना, उचित मार्गदर्शन और अद्यतन तकनीक हो।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में करीब 80 हजार कर्मचारी हैं। उन्होंने सभी 144 नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि उनका काम पर्दे के पीछे है। क्योंकि फॉरेंसिक टीम अपराधी को पकड़ने के लिए कई तरह की तकनीक लेकर आई है। फॉरेंसिक एविडेंस को कोर्ट में काफी अहम एविडेंस माना जाता है। यदि पुलिस विशेषज्ञों/फॉरेंसिक अधिकारियों और लैब टैक्नीशियनों को नवीनतम जानकारी अपडेट करती है तो पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता और अधिक प्रभावी होगी।