Punjab News: पंजाब में बिजली सप्लाई को लेकर सरकार का नया फैसला, पढ़ें क्या बोले – हरभजन सिंह ETO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 19 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आगामी खरीफ की फ़सल सीजन के दौरान राज्य भर में धान की निर्विघ्न बिजाई को सुनिश्चित बनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आगामी सीजन के लिए बिजली आपूर्ति की तैयारियों का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इस दौरान उन्होंने जि़ला गुरदासपुर के कार्यालय का दौरा किया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने की हिदायतें दीं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि फील्ड में दौरे कर ट्रांसफ़ॉर्मरों और लाईनों एवं अन्य अपेक्षित निरीक्षण कर हर तरह की कमी-पेशी को समय पर दूर कर लिया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि धान की बिजाई की चरणबद्ध विधि को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए राज्य को चार ज़ोनों में बँटा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में धान की बिजाई 10 जून, 16 जून, 19 जून और 21 जून आदि चार अलग-अलग पड़ावों में शुरू होगी और इसके अंतर्गत लगातार 8 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि सरहद से पार के क्षेत्रों में धान की बिजाई 10 जून से शुरू होगी, जिसके लिए निरंतर बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे पड़ाव में सात जि़लों फिऱोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस.बी.एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीसरे पड़ाव के अंतर्गत सात जि़लों रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजि़ल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना सुनिश्चित बनाया जाएगा, जबकि बाकी के नौ जि़लों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बिजाई 21 जून से शुरू होगी, जिसके लिए निर्विघ्न बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।

नीटू शटरांवाला हो गया कंगाल, रो रोकर बुरा हाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *