डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा बर्दाशत नहीं है। उन्होंने जमीनों पर कब्जा करने वालों को सीधे चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा चेतावनी देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,” जिन रसूखदार लोगों ने पंचायत, शामलात, वन विभाग या अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, उनसे अपील है कि वे 31 मई तक अपना कब्जा खाली कर दें..।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे लिखा… क्योंकि अवैध कब्जे से निपटने के लिए पंजाब सरकार 1 जून से सख्त कानूनी कार्रवाई करके अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करेगी। उनके इस ट्वीट के बाद भू माफिया में हड़कंप मच गया है।