Kabaddi Players: पंजाब में चिट्टा पीने से 36 साल के कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 20 May 2023

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Kabaddi Players: पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई। मृतक नौजवान हरभजन उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और विवाहित था। उसके 2 बच्चे भी थे।

Kabaddi Players: पंजाब में चिट्टा पीने से 36 साल के कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत
पंजाब के मुक्तसर में नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी हरभजन सिंह की मौत। फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार हरभजन चिट्टे का आदी था और उसकी मौत चिट्टे के कारण ही हुई है। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह गांव के अपने साथियों के साथ घर से गया और उन्हें बाद में फोन आया कि हरभजन सिंह कोटकपूरा में गिरा पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रही थी।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गांव में सरेआम चिट्टा बिकता है। आपको बता दें कि खिलाड़ी हरभजन (भजना) कच्चा कर्मचारी था। उसका 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है। इस घटना के बाद परिवार गम में डूब गया है, वही गांव में भी शोक की लहर है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *