Punjab News: पंजाब के AAP नेता पर महिला पुलिस ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप, FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 551 शब्द|📅 20 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ एक महिला द्वारा शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज करवाया गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एक महिला द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत देकर FIR दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर शोषण करता रहा।

श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए।

महिला का कहना है कि वह एक के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी, जिसके बाद दीप कंबोज व उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर व चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया।

Punjab News: पंजाब के AAP नेता पर महिला पुलिस ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप, FIR दर्ज

दीप कंबोज ने आरोपों को नकारा, बोले- ये हनीट्रैप है

AAP नेता दीप कंबोज ने महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया।

महिला ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वह महिला के जाल में इस कदर फंस गया, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया। दीप कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में उसके ही कुछ विरोधी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

दीप कंबोज ने उनके नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने ही महिला को उकसा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगवाए हैं। दीप कंबोज ने बताया कि महिला ने इससे पहले कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम वसूली है। दीप कंबोज ने बताया कि 3 दिन पहले ही महिला ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद उसने इस महिला की सच्चाई सबके सामने लाने का मन बना लिया।

पुलिस कांस्टेबल थी महिला, निलंबित चल रही

दीप कंबोज ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी दे दी है। दीप कंबोज ने महिला पर यह भी आरोप लगाए कि उसके पास कई किस्म के अवैध हथियार भी हैं। दीप कंबोज ने इसकी फोटो और अलग-अलग लोगों से मेलजोल के सबूत भी पत्रकारों को दिखाए। उन्होंने कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी, जिसे पुलिस ने निलंबित कर रखा है। इसके बाद उसने लोगों को हनीट्रैप मामलों में फंसाना शुरू कर दिया।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *