Crime News Punjab: पंजाब पुलिस के रिटायर्ड ASI समेत 3 की हत्या, इलाके में सनसनी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 763 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News Punjab: पंजाब से बड़ी खबर है। लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में पुलिस के रिटायर्ड ASI और उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। तीनों के शव मिल कोठी में मिले हैं। आज सुबह जब दूध देने के लिए दूधिए ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला, जिससे पुलिस बुलानी पड़ी। मृतकों पर लोहे के भारी हथियार से हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों कत्ल शनिवार रात 7 बजे के बाद हुए है। शनिवार 7 बजे तक उनकी बेटी समन से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन बेटी ने माता-पिता और भाई को कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। फोन न उठाने के बाद समन ने रिश्तेदार को फोन किया। जिसने गांव के सरपंच से बातचीत की।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

गांव के सरपंच मौके पर पीसीआर दस्ता लेकर पहुंचे। पीसीआर दस्ते ने कोठी का ताला तोड़कर देखा तो तीन लोगों को मृत देखकर सन्न रह गए। रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा था। जबिक बेटे और मां का शव कमरे में बेड़ पर पड़ा था। पीसीआर दस्ते ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटना स्थल का मौका देखने से लग रहा है कि हमलावरों ने परिवार को मारने के बाद इसे लूट दिखाने के लिए घर में काफी सामान की तोड़फोड़ की और कपड़े बिखेर दिए। लेकिन पुलिस को इस ट्रिपल हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा लग रहा है।

Crime News Punjab: पंजाब पुलिस के रिटायर्ड ASI समेत 3 की हत्या, इलाके में सनसनी
लुधियाना में रिटायर्ड ASI अपने बेटे और पत्नी के साथ। फाइल फोटो

पत्नी गर्भवती बताई जा रही है

मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (65), उनकी पत्नी परमजीत कौर (61) और उनके बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली ग्रेवाल (32) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह 2019 में रिटायर्ड हुए थे। कुलदीप सिंह वूमेन सेल में तैनात थे। गुरविंदर सिंह की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। पाली अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि प्राथमिक जांच में ये मामला फ्रेंडली लग रहा है। कुलदीप सिंह के घर वाटर सप्लाई आदि का काम चल रहा था, जिस कारण लेबर लगी हुई थी। किसी जान पहचान वाले ने पहले रेकी की है। इसके बाद खिड़की से हमलावर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आ रहा है कि सोए हुए परिवार पर हमला किया गया है। फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा मिला। परमजीत कौर और गुरविंदर सिंह बिस्तर पर मृत पड़े थे। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। हमलावरों नेदर्दनाक तरीके से तीनों की हत्या की है।

सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने घर से रिवाल्वर, सोना और नकदी भी लूटी है। यह भी शक जताया जा रहा है कि इस वारदात को बंगाला गैंग ने अंजाम दिया हो सकता है। बताया जा रहा है कि बंगाला ग्रुप कुछ दिन पहले घर की रेकी करता है। पता करता है कि घर पर कौन-कौन रहता है।

इस दौरान घात लगा इस ग्रुप के सदस्यों धावा बोल देते है। बंगाला ग्रुप की एक और खासियत है कि इनके पास हथियार नहीं होते। मौके पर जो भी सामान या हथियार दिखे ये उसी से वार कर देते है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *