IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है ‘विशेष’ नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। IAS Officers Transfers: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इसी क्रम के तहत पंजाब सरकार ने 39 IAS अधिकारी व कुछ PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह को भी बदल दिया है। उनकी जगह अब विशेष सारंगल को डीसी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर के DC जसप्रीत सिंह का भी तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर कपूरथला के DC विशेष सारंगल को तैनाती दी गई है। IAS अधिकारी जसप्रीत सिंह को जालंधर से तबदील कर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में लगाया गया है। वहां पर वह जालंधर के पूर्व निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को रिलीव करेंगे।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

आईएएस अधिकारी विशेष सारंगल के लिए जालंधर जिला कोई नया स्टेशन नहीं है। वह इससे पहले भी जालंधर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व DC जसप्रीत सिंह की तरह ही विशेष सारंगल भी जालंधर में बतौर ADC अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सारंगल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और कपूरथला में तैनाती से पहले शहीद भगत सिंह नगर में DC रह चुके हैं।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें IAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ेंIAS Officers Transfers: डीसी विशेष सारंगल का जालंधर से है 'विशेष' नाता, आखिर क्यों हुए तबादले, यहां पढ़ें

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *