Punjab News: नई तहसील का नींव पत्थर रखने के दौरान मुख्यमंत्री मान ने पूर्व सीएम पर लगाए बड़े आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने संगरूर के दिड़बा में नई तहसील का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चरनजीत चन्नी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करता था।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी ने बताया कि उसने नौकरी के लिए पेपर दिया था। चरणजीत चन्नी ने मेरे भतीजे से मिलने की बात कही थी। जब वह चन्नी के भतीजे से मिला तो उसने 2 करोड़ की मांग की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मैं एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा। हम गरीबों का पैसा सरकार के खजाने में लाएंगे।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

उधर, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि सीएम मान मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे मुझे गिरफ्तार कराना चाहते हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। वे मेरे खिलाफ झूठे मामले बनाना चाहते हैं। चन्नी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री मान का आज का काम नहीं है। वे कांग्रेस नेतृत्व को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *