Share Market: सेंसेक्स 234 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,300 से ऊपर बंद, अडानी शेयर और सुजलॉन एनर्जी में उछाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Market: वैश्विक बाजार के मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 234 अंक चढ़कर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 18,300 से ऊपर बंद हुआ। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज, मुथूट फाइनेंस, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर्स में मजबूती दर्ज की गई। जबकि, कोचीन शिपयार्ड, सीमेंस लिमिटेड और नेस्टले इंडिया के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 234 अंक या 0.38 फीसदी मजबूती के साथ 61,963.68 पर जाकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 में 111 अंक 0.61 फीसदी मजबूत होकर 18,314.40 पर बंद हुआ। फॉर्मा सेक्टर, आईटी सेक्टर और रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में उछाल दर्ज किया गया। 30 शेयर वाले संवेदी सूचकांक सेसेक्स के 19 शेयर्स हरे निशान के साथ बंद हुए, जबकि 11 शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

सोमवार को बाजार में उछाल दर्ज किया गया। टॉप गेनर्स में अडानी इंटरप्राइजेस का शेयर शामिल रहा। अडानी इंटरप्राइजेज में 370.05 रुपये या 18.92 फीसदी के उछाल के साथ प्रति शेयर 2326.10 रुपये की कीमत पर बंद हुआ। वहीं, इल्गी इक्विपमेंट का शेयर 18.06 फीसदी चढ़कर 557.50 रुपये प्रति शेयर के दाम पर पहुंच गया। मुथूट फाइनेंस के शेयर 8.63 फीसदी चढ़ गए।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *