Tips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tips For Skin Cooling And Soft: तेज धूप और गर्मी में त्वचा एकदम बेजान हो जाती है। गर्मी से चेहरा लाल पड़ जाता है। ऐसे में त्वचा में जलन होने लगती है। गर्मी में लगता है कि फेस पर ऐसा क्या लगाया जाए, जिससे राहत मिले और त्वचा को ठंडक मिले। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी स्किन रहेगी एकदम कूल और मुलायम। आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

गर्मी में चेहरे को रखें ठंडा

एलोवेरा

Tips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायम

त्वचा के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और आपका चेहरा भी ग्लो करेगा। एलोवेरा से टैनिंग, दाग-धब्बे और झांई की समस्या दूर हो जाती है। गर्मी में आपको एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए।

चंदनTips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायम

गर्मी में चेहरा भी तपने लगता है। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर चंदन का लेप करें। चंदन की तासीर ठंडी होती है इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। आप चंदन वाले फेसपैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाती है।

मुल्तानी मिट्टी

Tips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायम

गर्मी में दिन में एक बार मुल्तानी मिट्टी या उससे बना फेसपैक जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर कील मुहांसे कम हो जाएंगे और रंगत में भी निखार आएगा। गर्मी में मुल्तानी मिट्टी फेस को ठंडा रखती है। इससे चेहरा ग्लो करने लगेगा।

दही

Tips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायमत्वचा पर दही लगाने से फेस ग्लो करता है। दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है। गर्मी में चेहरे पर ठंडी दही का इस्तेमाल करने से चेहरा ठंडा रहता है। आपको गर्मी में दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दही लगाने से रंगत में भी निखार आता है।

बर्फ

Tips For Skin Cooling And Soft: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक और बनेगी मुलायम

अगर आपको धूप में जलन और चेहरा लाल हो जाता है तो दिन में एक बार कम से कम आइस से मसाज करें। इससे फेस पर ग्लो आता है और पसीना और चिपचिपाहट की समस्या दूर हो जाती है। गर्मी में बर्फ लगाने से ठंडक का अहसास होता है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *