डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: राजस्व अधिकारियों ने पंजाब की तहसीलों में आज हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री (CM) के आदेश पर उन्होंने सचिवालय में वित्त आयुक्त केएपी सिन्हा से बात कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद
मुख्यमंत्री ने मौड़ मंडी के नायब तहसीलदार जगतार सिंह की जांच लंबित रखते हुए उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने कहा कि आज सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर की गयी हड़ताल वित्त आयुक्त के साथ बैठक के बाद वापस ले ली गयी है।
ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार की बहाली के भी आदेश दे दिए हैं। पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने वित्त आयुक्त केएपी सिन्हा के साथ आधे घंटे तक बैठक की। बैठक में कार्मिक विभाग के अधिकारी कुमार राहुल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वित्त आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह बुधवार तक पूरे मामले की जांच पूरी कर लेंगे।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू