डेली संवाद, चंडीगढ़। Admissions Start: माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्लज़, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) ने नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन. डी. ए.) प्रिपरेटरी विंग के पहले बैच के लिए ली जाने वाली लिखित दाखि़ला परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन माँगे गए हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में इस अकादमिक सैशन से माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में नेशनल डिफेंस अकैडमी ( एन. डी. ए.) प्रिपरेटरी विंग शुरू करने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले से रक्षा सेवाओं में लड़कियों को मौके प्रदान करने के मामले में पंजाब अग्रणी राज्य के तौर पर बरकरार है।
ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति
माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्लज़ के डायरैक्टर मेजर जनरल जे. एस. संधु (सेवामुक्त) ने बताया कि 4 जून, 2023 को होने वाली दाखि़ला परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रही है और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 28 मई, 2023 है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह अहम पहलकदमी राज्य की महिलाओं के रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर भर्ती होने के सपने को साकार करने का मौका प्रदान करके उनको और सशक्त बनाऐगी। मेजर जनरल जे. एस. संधु (सेवामुक्त) ने बताया कि इस साल पहले बैच के लिए कुल 10 लड़कियों का चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
उन्होंने बताया कि एन. डी. ए प्रिपरेटरी कोर्स के लिए आवेदन करने की इच्छुक लड़कियों ने 2023 में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। इस कोर्स के लिए 11वीं कक्षा में पढ़ती लड़कियां भी आवेदन कर सकतीं हैं परन्तु उनकी जन्म तारीख़ 02 जुलाई, 2006 से पहले की नहीं होनी चाहिए। उनके पास पंजाब की निवासी होने का सबूत भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट में चुनें जाने वाली लड़कियों की ट्रेनिंग सहित रहन-सहन सारा खर्चा राज्य सरकार की तरफ से उठाया जाएगा।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू