Chitrakoot Ram Ghat: मंदाकिनी नदी में गिरने वाले दूषित नालों को रोके जाने हेतु यूथ आइकॉन अनुज हनुमत ने ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, चित्रकूट। Chitrakoot Ram Ghat: रामघाट (Ram Ghat) सहित समूचे कर्वी नगर क्षेत्र में सैकड़ों प्रदूषित नाले सीधे मंदाकिनी नदी में गिर रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में दो दर्जन नालों की टैपिंग हेतु शासन को वर्षों पहले भेजा गे था पत्र लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही, इस संबंध में पुनः क्रियाशीलता बढ़ाने हेतु भी पत्र के माध्यम से ज़िलाधिकारी से अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

सेकंडों प्रदूषित नालों से मंदाकिनी नदी को बचाने हेतु आज ज़िलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद को परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक एवं पत्रकार अनुज हनुमत ने ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही डीएम से उन्होंने पत्र के माध्यम से यह भी कहा की नदी के जिन जलस्रोतों पर अवैध क़ब्ज़े हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा नदी सफ़ाई के नाम पर खर्च किए गए लाखों करोड़ों के कार्य की जाँच कराई जाए। अनुज हनुमत ने ज़िलाधिकारी से बातचीत कर उन्हें बताया की कई होटलों द्वारा नावों में ख़ाना सप्लाई किया जाता है जिससे रामघाट में गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने रामघाट के आस पास बिना नियम क़ानून और एनजीटी के नियमों के विरुद्ध बने होटल और रेस्टॉरेंट्स पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया।

क्योंकि इन सभी के द्वारा बड़ी मात्रा में मंदाकिनी नदी में प्रदूषित जल गिराया जाता है। ग़ौरतलब हो कि यूथ आइकॉन अनुज हनुमत ने विगत दिनो मंदाकिनी नदी में प्रदूषित नालों को रोकने हेतु अपने खून से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *