Guru Arjan Dev Ji Shaheedi Diwas: डॉ. राजू ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर लगाई गई मीठे जल की छबील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद अमृतसर। Guru Arjan Dev Ji Shaheedi Diwas: गुरुनगरी में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का 416वां शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जहाँ उनके जीवन एवं शिक्षाओं पर पर प्रकाश डाला गया, वहीँ संगतों द्वारा साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी को याद करते हुए ठंडे-मीठे जल के छबीलें तथा लंगर लगा कर राहगीरों की भूख-प्यास बुझाई गई।

इसी कड़ी में गुरुनगरी की पूर्वी विधानसभा के कई इलाकों में गुरु की संगतों द्वारा ठंडे-मीठे जल के छबीलें तथा लंगर लगाए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू (आईऐएस) ने विशेष रूप में शामिल होकर सेवा निभाई तथा अपने हाथों से राहगीरों को लंगर तथा ठन्डे मीठे जल का सेवन कराया।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने इस अवसर पर कहा कि ‘जपियो जिन अर्जन देव गुरु तो संकट जोन गर्भ न आयो’। डॉ. राजू ने शहीदों के राजा गुरु अर्जन देव जी की शहादत की को समर्पित अमृतसर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ठंडे पानी और भोजन के लंगर में पहुँच कर सेवा की और गुरु घर की सेवा में योगदान दिया। उन्होंने सभी संगतों को गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने और सच्चाई के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने युवाओं से गुरु घर से जुड़ने और नशे से मुक्त रहने की भी अपील की। इस अवसर पर डॉ. राजू के साथ राजसांसी वार्ड नं. 13 के पार्षद गुरप्रीत सिंह, पूर्वी विधानसभा की वार्ड नं. 28, 31, 41, 44, 33 के वार्ड इंचार्ज डॉ. नीरज राजपूत, शरणजीत कौर, कमलजीत कौर, संदीप सिंह घई, गुरकंवल सिंह मान आदि भी उपस्थित थे।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *