Jalandhar News: जालंधर के मोनिका टॉवर में चल रहे हुक्का बार की पुलिस से शिकायत, बंद होगा हुक्का बार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में मोनिका टावर में चल रहे हुक्का बार की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल न्याय मोर्चा पंजाब प्रधान ने इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। आज न्याय मोर्चा पंजाब प्रधान राजू पहलवान ने मोनिका टावर में चल रहे हुक्के बार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसएचओ थाना 4 मुकेश कुमार को लिखित में शिकायत दी।

उन्होंने एसएचओ से शिकायत देते हुए मांग कि उनके इलाके में सरेआम मोनिका टावर के 3rd फ्लोर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम हुक्का बार चलाया जा रहा है और यह हुक्का बार मालक बहुत सावधानी से हुक्का बार चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह हुक्का बार शटर बंद करके चलाया जा रहा है और हुक्का बार मालिक बहुत चतुराई से कैमरे में देखकर युवाओं को अंदर ले जाकर सरेआम हुक्का परोस रहे हैं और युवाओं की जिंदगियां खराब कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

उनको नशे की ओर धकेल रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस हुक्के बार का पीछे से भी दरवाजा है और जब पुलिस की कोई रेड होती है तो पीछे से सबको निकाल दिया जाता है। इसलिए हमारी एस.एच.ओ से बिनती है कि इस हुक्के बार को तुरंत बंद करवाया जाए क्योंकि मोनिका टावर में हमारा न्याय मोर्चा पंजाब का कार्यालय है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

हम देखते हैं कि नाबालिक युवा इस हुक्के के नशे की दलदल में अपने आप को नशे की लत लगाकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और इनके मालिक पैसे के लालच में युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस को तुरंत बंद करवा कर इसके मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएं और अगर यह जल्द बंद नहीं करवाया गया तो न्याय मोर्चा पंजाब थाना 4 के बाहर बैठकर संघर्ष करेगा जिसकी जिम्मेदारी थाना 4 और प्रशासन की होगी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *