NIA Team: ब्रिटेन की धरती पर हमले की जांच करेगी NIA, खालिस्तानी समर्थकों की अब खैर नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, लंदन। NIA Team: बीते दिनों लंदन और अमेरिका में खालिस्तान की मांग करने वाले तत्वों ने भारत विरोधी प्रदर्शन किए थे। इस दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग और अमेरिका में भारत के वाणिज्य दूतावास पर तोड़फोड़ भी की गई थी। केंद्र की मोदी सरकार ने भारत विरोधी इन तत्वों को अब सबक सिखाने का मन बना लिया है।

NIA Team: ब्रिटेन की धरती पर हमले की जांच करेगी NIA, खालिस्तानी समर्थकों की अब खैर नहीं

इसके तहत जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक 5 सदस्यीय टीम लंदन भेजी गई है। सूत्रों के मुताबिक ये टीम लंदन जाकर छानबीन करेगी कि भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वाले खालिस्तानी समर्थक कौन थे और भारत में इनका पता-ठिकाना क्या है। माना जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक तत्वों के भारत स्थित संपर्कों के बारे में भी एनआईए की टीम पता लगाएगी।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

उसके अलावा उनके भारत में रहने वाले परिजनों की जानकारी भी इकट्ठा करेगी। जांच में जो भी पता चलेगा, उसे ब्रिटिश सरकार से साझा किया जाएगा। जिसके बाद वहां की सरकार से भारत विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। ब्रिटेन और अमेरिका ने पहले ही कहा है कि वो किसी भी सूरत में भारत विरोधी खालिस्तान समर्थक तत्वों को समर्थन नहीं देते हैं और किसी भी उत्पाती को कानून की जद में आने से बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

NIA की टीम अपने इस दौरे में भारतीय उच्चायोग पहुंचेगी। वहां 19 मार्च को हुए घटना का विवरण, सीसीटीवी फुटेज आदि जैसी जानकारियां इकट्‌ठी की जाएंगी। इसके अलावा अपराध स्थल का दौरा भी होगा और उच्चायोग के कर्मचारियों के अलावा दो उन कर्मचारियों के बयान भी लिए जाएंगे, जो घायल हो गए थे। NIA अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद घटनाओं की श्रृंखला की जांच कर रही है।

VIDEO- BJP के Khullar का ऐलान, AAP नेता Kamaljeet Singh Bhatia को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *