Punjab News: नशे में धुत होमगार्ड लोगों को कर रहा था परेशान, किया लाइन हाजिर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: गुरदासपुर में नशे में धुत एक होमगार्ड जवान ने गोलगप्पे खाकर पैसे नहीं दिए। रुपये मांगने पर वह फेरीवाले से विवाद करने लगा। राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर होमगार्ड जवान ओम नारायण को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

गुरदासपुर में आयोजित शिल्प मेले में वर्दी में होमगार्ड का एक जवान नशे की हालत में लोगों को परेशान कर रहा था। गोलगप्पे खाने के बाद पैसे को लेकर उसकी फेरीवाले से बहस हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

शहर में लगे शिल्प मेले के बाहर खासी भीड़ रही। शोर सुनकर यहां लोग जमा हो गए और होमगार्ड जवान की शिकायत करने की बात कहने लगे। इस पर वह अपनी कार में बैठ गए और जल्दी से वहां से निकल गया।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पता चला कि आरोपी होमगार्ड का जवान है और थाने में तैनात है। एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार ओम प्रकाश ने बताया कि होमगार्ड जवान ओम नारायण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है और वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

https://youtu.be/7fTjawBF–g
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *