Punjab News: विधानसभा स्पीकर द्वारा मोटे अनाज सम्बन्धी प्रसिद्ध विज्ञानी डा. खादर वली के साथ संवाद प्रोग्राम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध विज्ञानी और कुदरती स्वास्थ्य प्रणाली के माहिर पद्मश्री डॉ. खादर वली से ‘‘मिलेट की ख़ुराक के साथ रोग मुक्त, स्वस्थ जीवन-शैली’’ विषय पर संवाद प्रोग्राम करवाया गया। अपनी सरकारी रिहायश में रखे संक्षिप्त प्रोग्राम के मौके पर विचार-विमर्श के दौरान स्पीकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2023 को “मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष“ घोषित गया है।

उन्होंने कहा कि मिलेट मनुष्य के लिए सबसे पुराने जाने जाते भोजनों में से एक है। मोटा या मूल अनाज सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि कुदरत के लिए भी लाभदायक है क्योंकि छोटे बीजों वाली यह फ़सलें मौसम में होने वाली तबदीलियों के अनुसार लचीली होती हैं और इस अनाज की पैदावार के लिए पानी की खपत भी कम होती है।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

विचार-चर्चा के दौरान ’मिलेटमैन ऑफ इंडिया’ पद्मश्री डॉ. खादर वली ने बताया कि मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन खाने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है क्योंकि यह मूल अनाज प्रोटीन, फाइबर और अन्य तत्वों से भरपूर होता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखते हैं। उन्होंने कहा कि सेहतमंद ज़िंदगी जीने के लिए हमें कुदरती या मूल अनाज की तरफ मुड़ना होगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस मौके पर डॉ. वली ने समागम में मौजूद शख्सियतों को प्रोटीन, फाइबर और तत्वों से भरपूर मूल अनाज को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। समागम के उपरांत मेज़बान स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा मोटे अनाज जैसे कोधरा, कंगनी, रागी, ज्वार, बाजरा, हरी कंगनी और सवांक आदि से तैयार खाना स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, खेल और वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित विधायकों और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने खाया। इस मौके पर खेती विरासत मिशन से उमेंदर दत्त भी मौजूद थे।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *