Sidhu Moose wala: सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में रिटायर पुलिस अधिकारी ने किया सनसनीखेज खुलासा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 606 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu Moose wala: कांग्रेस के नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगवार का परिणाम है। यह गैंगवार मिड्‌डूखेड़ा कत्ल कांड भी जुड़ा है। यह दावा पंजाब पुलिस के एक रिटायर अफसर ने किया है। उक्त रिटायर अफसर ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है।

पंजाब के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में नया मोड आ गया है। यह हाई प्रोफाइल मर्डर केस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जुड़ा है। पंजाब के रिटायर पुलिस अधिकारी सतपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो जारी पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को चैलेंज किया है। उन्होंने सिद्धू की हत्या को गैंगवार का परिणाम बताया। सतपाल ने दावा है कि इसके सारे सबूत उनके पास हैं।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

सोशल मीडिया में लाइव होकर रिटायर पुलिस अधिकारी सतपाल ने कहा कि वह अभी तक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ खड़े थे, लेकिन अब सच्चाई बताने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि इस गैंगवार की शुरुआत जगराओं के गांव बंबीहा से हुई थी। यहां से भागा शख्स कनाडा में किसके पास रुका था और वहां पर क्या कमिटमेंट हुई थी यह बात किसी से छुपी नहीं है।

इसके बाद रवि ख्वाजके का कत्ल, गुर लाल पहलवान का मर्डर और उसके बाद मिड्डू खेड़ा की हत्या हुई। इसके बाद बठिंडा में एक कत्ल हुआ। ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत की गारंटी हम लेंगे कि उसे कुछ नहीं होने देंगे। आधे घंटे में दूध-दूध और पानी का पानी करके रख देंगे।

रिटायर पुलिस अफसर ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कहा कि जहां पर तेरा बेटा बैठता था वहीं चंडीगढ़ में उसी कोठी में वह भी बैठते थे। वह कुछ कहना नहीं चाहते थे, लेकिन अब मजबूर होकर बोल रहे हैं। फरीदकोद में जिन 7 और 9 साल बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया गया उसमें तेरे बेटे का क्या योगदान था उसके पूरे सबूत दूंगा।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

शगनप्रीत सिद्धू मूसेवाला का करीबी था। वह पहले मूसेवाला के साथ ही रहता था। मूसेवाला के सारे शो की डीलिंग करता था। मोहाली में दिन दहाड़े हुए मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में उसका नाम सामने आया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की जांच में शगनप्रीत का संबंध मिड्‌डूखेड़ा कत्ल का जिम्मा लेने वाले गैंगस्टर कौशल चौधरी के शार्प शूटर्स से जुड़ा था।

शगनप्रीत ने पहले लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की गैंग से खुद को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई, लेकिन इसके बाद शगनप्रीत अचानक ऑस्ट्रेलिया चला गया। तब से वह वहीं रह रहा है। मूसेवाला की हत्या करने वाले लॉरेंस गैंग को भी शक है कि शगनप्रीत को मूसेवाला ने ही ऑस्ट्रेलिया भागने में मदद की थी।

यह भी संभावना जताई जाती है कि इसी रंजिश की वजह से लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की थी। शगनप्रीत पर संदेह था उसने मिड्‌डूखेड़ा की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स को छुपने की जगह उपलब्ध करवाई थी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *