UPSC 2022 Result: जालंधर की रूशाली कलेर ने पंजाब का नाम किया रोशन, IAS बबीता कलेर की बेटी रूशाली को UPSC में 492वां रैंक

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 462 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। UPSC 2022 Result: रूशाली कलेर ने UPSC की परीक्षा पास कर जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब का नाम देशभर में रोशन किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी बनने का ख़्वाब किसी से कोचिंग लेकर नहीं बल्कि अपने बूते पर सेल्फ स्टडी कर हासिल किया है। रूशाली ने UPSC की परीक्षा में 492वां रैंक हासिल किया है। रूशाली का UPSC में यह दूसरा अटैंप्ट था।

UPSC 2022 Result: जालंधर की रूशाली कलेर ने पंजाब का नाम किया रोशन, IAS बबीता कलेर की बेटी रूशाली को UPSC में 492वां रैंक

ये भी पढ़ें: UPSC का परिणाम जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

UPSC की परीक्षा पास करने वाली रूशाली से ने कहा कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने का क्रेडिट माता-पिता के साथ-साथ उन सभी शिक्षकों को भी जाता है जिन्होंने उन्हें पढ़ाया। रूशाली ने कहा कि हर काम में भगवान का आशीर्वाद और उनमें आस्था होना भी जरूरी है। इंसानों को अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए, भगवान फल जरूर देता है।

रूशाली ने कहा कि वैसे ट्रेनिंग बाद सरकार कहां पर पोस्टिंग देती है यह तो उस पर ही निर्भर करता है। लेकिन यदि उनके निजी इंटरेस्ट की बात करें तो वह हेल्थ और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज पढ़ेगा तो आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षित हो गया तो गरीबी जैसी बीमारी स्वतः ही खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

रूशाली ने बताया कि उनके पिता स्टीवन कलेर बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक सुलझे हुए नेता भी हैं। वह सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता हैं, जबकि चाचा चाचा अविनाश चंद्र भाजपा नेता हैं। जबकि उनकी माता बबीता कलेर IAS अफसर हैं। वह पंजाब सरकार में ही पोस्टेड हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी में दोनों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। दोनों ने उन्हें प्रोत्साहित किया और तैयारी का माहौल दिया। रूशाली PCS अफसर अनुपम कलेर की भतीजी है।

UPSC 2022 Result: जालंधर की रूशाली कलेर ने पंजाब का नाम किया रोशन, IAS बबीता कलेर की बेटी रूशाली को UPSC में 492वां रैंक

रुशाली ने 10वीं तक की पढ़ाई जालंधर के सेंट स्टीफन स्कूल से की। इसके बाद वह जमा दो के लिए चंडीगढ़ में चली गईं। चंडीगढ़ में जमा दो करने के बाद उन्हें पैक (पंजाब इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कालेज) में दाखिला मिल गया। वहां से डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की थी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *