डेली संवाद, लंदन। NIA Team: बीते दिनों लंदन और अमेरिका में खालिस्तान की मांग करने वाले तत्वों ने भारत विरोधी प्रदर्शन किए थे। इस दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग और अमेरिका में भारत के वाणिज्य दूतावास पर तोड़फोड़ भी की गई थी। केंद्र की मोदी सरकार ने भारत विरोधी इन तत्वों को अब सबक सिखाने का मन बना लिया है।
इसके तहत जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक 5 सदस्यीय टीम लंदन भेजी गई है। सूत्रों के मुताबिक ये टीम लंदन जाकर छानबीन करेगी कि भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वाले खालिस्तानी समर्थक कौन थे और भारत में इनका पता-ठिकाना क्या है। माना जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक तत्वों के भारत स्थित संपर्कों के बारे में भी एनआईए की टीम पता लगाएगी।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद
उसके अलावा उनके भारत में रहने वाले परिजनों की जानकारी भी इकट्ठा करेगी। जांच में जो भी पता चलेगा, उसे ब्रिटिश सरकार से साझा किया जाएगा। जिसके बाद वहां की सरकार से भारत विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। ब्रिटेन और अमेरिका ने पहले ही कहा है कि वो किसी भी सूरत में भारत विरोधी खालिस्तान समर्थक तत्वों को समर्थन नहीं देते हैं और किसी भी उत्पाती को कानून की जद में आने से बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे
NIA की टीम अपने इस दौरे में भारतीय उच्चायोग पहुंचेगी। वहां 19 मार्च को हुए घटना का विवरण, सीसीटीवी फुटेज आदि जैसी जानकारियां इकट्ठी की जाएंगी। इसके अलावा अपराध स्थल का दौरा भी होगा और उच्चायोग के कर्मचारियों के अलावा दो उन कर्मचारियों के बयान भी लिए जाएंगे, जो घायल हो गए थे। NIA अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद घटनाओं की श्रृंखला की जांच कर रही है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू