डेली संवाद, पंजाब। Punjab Weather: पंजाब में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को राज्य के लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर और पटियाला का तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी बारिश की संभावना है, लेकिन पंजाब में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी है, बारिश के साथ ही 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूरे पंजाब में बारिश की संभावना है। अमृतसर व तरनतारन, दोआबा के जालंधर व नवां शहर व पूरे मालवा में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश होगी। ऐसा मौसम शुक्रवार 26 मई तक बना रहेगा। इन दिनों तापमान में भी भारी गिरावट आएगी। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान, जो अभी 44 से 45 डिग्री के आसपास है, शुक्रवार तक 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी है। उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के बाद हवा का दबाव बढ़ रहा है। जिसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों का समूह आज पूरे पंजाब को अपने आगोश में ले लेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश से मौसम भी सुहावना हो जाएगा।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू